)
फाइटर जेट्स में भारत लगाएगा 'मेगा लेजर वेपन', दुश्मन की मिसाइल रहे 'जरा हटके-जरा बचके'!
Zee News
Airborne Megawatt Laser Weapon: DRDO ने एक ऐसा लेजर वेपन बनाने का फैसला किया है, जिसे लड़ाकू विमानों में फिट किया जा सकेगा और ये बैलिस्टिक मिसाइलों को तबाह करने की ताकत रखेगा. चीन और पाकिस्तान की ओर से बढ़ते खतरे को देखते हुए ये वेपन बनाया जाएगा. DRDO ने हाल ही में कई सारे लेजर वेपन बनाए थे, जो Directed Energy Weapon की फेहरिस्त में भारत का नाम लगातार ऊंचा कर रहे हैं. अब चीन और पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए ये नया हथियार तैयार किया जा रहा है. इसमें कई सारी खूबियां भी होने वाली हैं.
Airborne Megawatt Laser Weapon: भारत का रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन एक खास तरह के Directed Energy Weapon- DEW को बनाने पर काम कर रहा है. ये वेपन फाइटर जेट्स में फिट किया जाएगा, ताकि आसपास आने वाली दुश्मन की मिसाइलों को तबाह कर दे. ये एक लेजर बेस्ड हथियार होगा, जो दुश्मन की Tactical Ballistic Missiles - TBMs को मार गिराने की क्षमता रखेगा. इसे 'मेगावाट एयरबोर्न लेजर वेपन' कहा जा रहा है, जिसका लक्ष्य सामरिक बैलिस्टिक खतरों को दूर करना है.
