
फर्जी अपर मुख्य सचिव बनकर SP को कहा, "वह मेरा आदमी है, उसे छोड़ दो’’, फिर जानिए क्या हुआ ?
Zee News
फर्जी आईएएस अफसर बनकर पुलिस पर धौंस जमाने और सिफारिश करने का आरोपी किरण पाल मूल रूप से बिहार का रहने वाला है जबकि उसका सहयोगी प्रवेश कश्यप जिले के ही जलालाबाद थाना क्षेत्र का रहने वाला है.
शाहजहांपुरः मध्य प्रदेश का फर्जी अपर मुख्य सचिव बनकर दुष्कर्म के एक मुल्जिम की सिफारिश पुलिस अधीक्षक से करने के आरोपी को उसके सहयोगी संग जिले से गिरफ्तार किया गया है. शाहजहांपुर के जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि फर्जी आईएएस अफसर बनकर पुलिस पर धौंस जमाने और सिफारिश करने का आरोपी किरण पाल मूल रूप से बिहार का रहने वाला है जबकि उसका सहयोगी प्रवेश कश्यप जिले के ही जलालाबाद थाना क्षेत्र का रहने वाला है. मैं भोपाल से अपर मुख्य सचिव बोल रहा हूं जिलाधिकारी के मुताबिक गुरुवार की रात करीब नौ बजे जब पुलिस अधीक्षक एक बैठक में थे और उनका सरकारी मोबाइल उनके जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) के पास था, इसी बीच किसी व्यक्ति ने फोन करके कहा कि मैं मध्यप्रदेश का अपर मुख्य सचिव बोल रहा हूं और जलालाबाद थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के बारे में बात करनी है. उन्होंने बताया कि पीआरओ की सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने वापस फोन किया तो उस व्यक्ति ने बताया कि मैं भोपाल से अपर मुख्य सचिव बोल रहा हूं और आपकी जलालाबाद थाने की पुलिस रोली बौरी गांव में रहने वाले राजीव और प्रवेश को परेशान न करें, इसके बाद फोन कट गया.More Related News
