
फरियादियों को नहीं लगाने होंगे कप्तान ऑफिस के चक्कर, थाने से ही करिए SP से बात
Zee News
किशनगंज पुलिस की नायाब पहल E-भरोसा शुरू हुई है. फरियादियों को समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने हेतु एसपी ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने होंगे.
किशनगंज: कोरोना काल में फरियादियों की समस्यों के समाधान के लिए एसपी कुमार आशीष ने एक नई व्यवस्था लागू की है. नई व्यवस्था के तहत जिलेवासियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एसपी ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने होंगे. किशनगंज पुलिस की E-भरोसा योजना के तहत फरियादियों की समस्या का समाधान होगा. एसपी से मिलने के इच्छुक लोग स्थानीय थाना से वर्चुअल संवाद कर सकेंगे. नई व्यवस्था के तहत एसपी हर सप्ताह वर्चुअल माध्यम से अपने सभी थानाध्यक्षों, अंचल निरीक्षकों से संवाद करेंगे. इसपी ने निर्देश दिया है कि साथ थानाध्यक्ष अपने थाना या ऑफिस में 12 बजे से ऑनलाइन रहेंगे. कोई भी व्यक्ति जिन्हें एसपी या डीएसपी से बात करनी है, कोई शिकायत जिसका समाधान स्थानीय थाना स्तर पर नहीं किया जा रहा है, जन-हित से जुड़ा कोई सुझाव देना चाहते हों, वो अपने नजदीकी थाने पर जाकर थानाध्यक्ष के सामने ही एसपी किशनगंज से वर्चुअल तरीके से रूबरू होकर अपनी बात रख सकते हैं. इस व्यवस्था के तहत उन्हें एसपी ऑफिस आने की दरकार नहीं होगी.More Related News
