
प. बंगाल चुनाव: TMC बनाम BJP की जंग में अब नंदीग्राम में 'महापंचायत' करेंगे राकेश टिकैत
NDTV India
राकेश टिकैत फिलहाल नंदीग्राम का दौरा कर रहे हैं. इस सीट से राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नामांकन दाखिल किया है. बीजेपी ने उनके खिलाफ इसी सीट से टीएमसी विधायक रहे शुभेंदु अधिकारी को उतारा है, जो अब बीजेपी में शामिल हो चुके हैं.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस बनाम बीजेपी की लड़ाई में अब किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता रैकेश टिकैत भी कूद चुके हैं. वो नंदीग्राम में महापंचायत करने जा रहे हैं. फिलहाल वह नंदीग्राम का दौरा कर रहे हैं. इस सीट से राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नामांकन दाखिल किया है. बीजेपी ने उनके खिलाफ इसी सीट से टीएमसी विधायक रहे शुभेंदु अधिकारी को उतारा है, जो कुछ दिनों पहले ही बीजेपी में शामिल हुए हैं.











