
प. बंगाल चुनावों के बाद हुई हिंसा के मामले में CBI ने की 11 आरोपियों की गिरफ्तारी
Zee News
2 मई को पश्चिम बंगाल चुनावों के नतीजे घोषित होने के बाद राज्य में जो हिंसा हुई उस मामले में अब CBI ने 11 आरोपियों की गिरफ्तारी की है. गिरफ्तार किए गए 11 आरोपियों में से 4 BJP के कार्यकर्ता हैं और इन पर TMC के कार्यकर्ता की हत्या का आरोप है.
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल चुनावों के बाद हुई हिंसा के मामले में CBI ने 11 आरोपियों की गिरफ्तारी की है. ये गिरफ्तारी 2 अलग-अलग मामलों में की गई है. गिरफ्तार किए गए 11 आरोपियों में से 4 भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ता हैं और इन पर तृणमुल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ता की हत्या का आरोप है. ये दोनों ही मामले कूच बिहार जिले के हैं. पहला मामला पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में तुफानगंज पुलिस थाने का है. दर्ज एफआईआर (FIR) के मुताबिक सहीनुर अहमद और उसका पड़ोसी प्रसनजीत साहा तृणमुल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ता हैं. 2 मई को चुनावों के नतीजे घोषित होने के 2 दिन बाद यानी 4 मई की रात को 16 नामजद आरोपी बीजेपी कार्यकर्ता राम पाल के घर इकट्ठा हुए. इसके बाद सहीनुर और प्रसनजीत को रात में करीब 9 बजे राम पाल के जरिए उन्हें घर खाने पर बुलाया गया. आरोप है कि खाने के बाद सभी 16 आरोपियों ने दोनों पर (सहीनुर और प्रसनजीत) तेजधार हथियार से हमला कर गंभीर घायल किया और मक्के के खेतों में फेंक दिया. आसपास के लोगों ने किसी तरह से दोनों को अस्पताल में दाखिल करवाया लेकिन अस्पताल में सहीनुर की मौत हो गई जिसके बाद पिता सहाजुद्दीन ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. इसी मामले में कारवाई करते हुए CBI ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि बाकी आरोपियों की जांच की जा रही है.More Related News
