
प्रेग्नेंट Kajal Aggarwal ने बेबी बंप किया फ्लॉन्ट, पति संग गोवा में मना रहीं नया साल
AajTak
फोटो में काजल हाई स्लिट बॉडी हगिंग ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं. उन्होंने गौतम की कमर में हाथ डाले पोज दिया है. इस तस्वीर में काजल का बेबी बंप साफ तौर पर देखा जा सकता है. इसके अलावा एक्ट्रेस के चेहरे की चमक भी अलग ही लग रही है.
एक्ट्रेस काजल अग्रवाल प्रेग्नेंट हैं. उनके पति गौतम किचलू ने नए साल के मौके पर अपनी जिंदगी में आने वाली इस बड़ी खुशखबरी को शेयर कर फैंस का दिन बना दिया था. दोनों पति पत्नी गोवा में अपने न्यू ईयर को सेलिब्रेट कर रहे हैं. काजल भी गोवा में अपनी प्रेग्नेंसी के शुरुआती चरण को एंजॉय कर रही हैं. इस बीच काजल की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












