
प्रियंका गांधी का बड़ा एलान, UP Election में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देगी कांग्रेस
Zee News
खुद के चुनाव लड़ने पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि ये फैसला मैंने अभी नहीं लिया है, अभी वक्त है.
लखनऊ: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज (मंगलवार को) प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने ऐलान किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को दिए जाएंगे.
उन्होंने कहा कि यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस पार्टी अपने कुल टिकटों में से 40 फीसदी महिलाओं को देगी. उन्होंने कहा कि यह फैसला प्रदेश की हर उस महिला के लिए है, जो न्याय चाहती है और बदलाव चाहती है.
More Related News
