प्रिंस हैरी और मेगन शाही परिवार के कार्यकारी सदस्य के तौर पर नहीं लौटेंगे : बकिंघम पैलेस
NDTV India
ससेक्स के राजकुमार प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी राजकुमारी मेगन मर्कले ब्रिटेन के शाही परिवार के कार्यकारी सदस्यों के तौर पर नहीं लौटेंगे. यह जानकारी शुक्रवार को बकिंघम पैलेस ने दी.
ससेक्स के राजकुमार प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी राजकुमारी मेगन मर्कले ब्रिटेन के शाही परिवार के कार्यकारी सदस्यों के तौर पर नहीं लौटेंगे. यह जानकारी शुक्रवार को बकिंघम पैलेस ने दी. हैरी की दादी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की तरफ से जारी एक बयान में राजमहल ने कहा कि राजकुमार और राजकुमारी ने महारानी को अपने निर्णय से अवगत कराया है. दोनों का राजशाही से नाता तोड़ने की शुरुआती घोषणा के एक वर्ष पूरा होने का समय अगले महीने पूरा हो रहा है.More Related News