
प्राकृतिक गैस की कीमतों में 62 फीसदी का इजाफा; CNG और LPG हो सकते हैं महंगे
Zee News
पीपीएसी ने कहा, ‘‘घरेलू प्राकृतिक गैस की कीमत एक अक्टूबर, 2021 से 31 मार्च, 2022 तक 2.90 डॉलर प्रति यूनिट होगी. जबकि गहरे जल क्षेत्र और उच्च दबाव, उच्च तापमान वाले क्षेत्रों में स्थित गैस क्षेत्रों से उत्पादित गैस की कीमत 6.13 डॉलर प्रति यूनिट होगी.’’
नई दिल्लीः सरकार ने बृहस्पतिवार को प्राकृतिक गैस की कीमतों में 62 प्रतिशत का इजाफा कर दिया है. अप्रैल 2019 के बाद कीमतों में यह पहली वृद्धि है. प्राकृतिक गैस का उपयोग उर्वरक, बिजली उत्पादन में और सीएनजी के रूप में वाहन ईंधन और खाना पकाने के लिए रसोई गैस के रूप में होता है. उद्योग से जुड़े जराया के मुताबिक, गैस के दाम बढ़ने से दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में सीएनजी और पाइप के जरिये घरों में आपूर्ति होने वाली रसोई गैस की कीमत में 10-11 प्रतिशत की वृद्धि होगी. पीपीएसी ने कहा, ‘‘घरेलू प्राकृतिक गैस की कीमत एक अक्टूबर, 2021 से 31 मार्च, 2022 तक 2.90 डॉलर प्रति यूनिट होगी. जबकि गहरे जल क्षेत्र और उच्च दबाव, उच्च तापमान वाले क्षेत्रों में स्थित गैस क्षेत्रों से उत्पादित गैस की कीमत 6.13 डॉलर प्रति यूनिट होगी.’’
हर छह महीने पर तय होती है कीमत प्राकृतिक गैस की कीमत हर छह महीने पर ...एक अप्रैल और एक अक्टूबर...को तय की जाती है. यह दर अमेरिका, कनाडा और रूस जैसे गैस संसाधन अधिशेष वाले देशों में एक तिमाही के अंतर के साथ एक साल की कीमत के आधार पर तय की जाती है. यानी एक अक्टूबर से 31 मार्च के लिये कीमत जुलाई 2020 से जून 2021 के दौरान के मूल्य के आधार पर तय होगी.
