
प्राइवेट अस्पतालों से कोविड-19 वैक्सीन वापस लेगी महाराष्ट्र सरकार : मंत्री
NDTV India
उन्होंने कहा कि वैक्सीन निर्माताओं ने हमें बताया है कि 18 लाख तक वैक्सीन vials महाराष्ट्र को मई माह तक सप्लाई किए जाएंगे. इस स्थिति में सरकार, कोरोना के खिलाफ टीकाकरण के लिए हर जिले में एक सेंटर स्थापित करने की योजना बना रही है. स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पहले से अपॉइंटमेंट लेकर लोग वैक्सीननेशन सेंटर पर जा सकेंगे.
महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को ऐलान किया है कि वह प्राइवेट अस्पतालों को कोविड-19 वैक्सीन वापस लेगी और इनहें राज्य सरकार के हेल्थ सेंटर के जरिये इस डोज को लोगों को दिलाएगी. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि सरकार ने केंद्र सरकार के आदेश पर अमल करते हुए यह निर्णय लिया है. उन्होंने कहा, ' केंद्र सरकार के आदेश के अनुसार, महाराष्ट्र सरकार टीकाकरण अभियान के लिए निजी अस्पतालों को दी गई वैक्सीन को वापस लेने जा रही है. इन डोज को राज्य सरकार के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों के जरिये लाभार्थियों को लगाया जाएगा.'











