
प्रशांत किशोर ने कहा, 'यकीन नहीं कि तीसरा या चौथा मोर्चा बीजेपी को सफलतापूर्वक चुनौती दे सकता है'
NDTV India
बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों के एक मोर्चे के गठन की अटकलों के बीच चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा है कि उन्हें इस बात का यकीन नहीं है कि कोई तीसरा या चौथा मोर्चा बीजेपी को कामयाबी से चुनौती दे पाएगा.
बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों के एक मोर्चे के गठन की अटकलों के बीच चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा है कि उन्हें इस बात का यकीन नहीं है कि कोई तीसरा या चौथा मोर्चा बीजेपी को कामयाबी से चुनौती दे पाएगा. उन्होंने एनडीटीवी से कहा, "मैं तीसरे या चौथे मोर्चे में विश्वास नहीं करता... विश्वास नहीं करता कि तीसरा या चौथा मोर्चा सफलतापूर्वक भाजपा को चुनौती दे सकता है."











