
प्रबुद्ध सम्मेलन: शंख और मंत्र के साथ दिखीं मायावती, कहा- नहीं पड़ेगी नए स्मारक, मूर्ति बनाने की जरूरत
Zee News
BSP Prabuddh Sammelan in UP: पूर्व मुख्यमंत्री और बीएसपी प्रमुख मायावती (Mayawati) ने लखनऊ (Lucknow) में ब्राह्मण प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित किया. मायावती ने साफ कहा कि बीजेपी के राज में ब्राह्मणों पर अत्याचार बढ़ा है.
लखनऊ: अगले साल 2022 के यूपी चुनाव (UP Election 2022) के लिए बीएसपी सुप्रीमो मायावती (Mayawati) अपनी पार्टी को पहले ही एक्टिव कर चुकी हैं. इसी सिलसिले में आज लखनऊ (Lucknow) में BSP के प्रबुद्ध सम्मेलन के आखिरी दिन एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान मायावती ने उत्तर प्रदेश की बीजेपी (BJP) सरकार पर जमकर निशाना साधा. गौरतलब है कि BSP के प्रबुद्ध सम्मेलन की शुरुआत अयोध्या से सतीश चंद्र मिश्रा ने 23 जुलाई को की थी और आज उसका आखिरी दिन था. इस मौके पर मायावती ने पार्टी के इलेक्शन कैंपेन का आगाज किया. इस दौरान आयोजन स्थल पर बाकायदा शंख, मंत्र और त्रिशूल नजर आए इस दौरान मंच से जय श्री राम के नारे भी लगे.More Related News
