
प्रबुद्ध सम्मेलन पर BJP नेता ने कसा तंज, कहा- श्री राम और कृष्ण को लेकर BSP-SP के विचार किसी से छुपा नहीं है
Zee News
बीजेपी प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने समाजवादी पार्टी और बसपा पर तंज कसते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों के विरुद्ध जो कार्रवाई चल रही है, उससे दोनों दल व्यथित हैं.
लखनऊ: मथुरा के गोवर्धन में आज बसपा का प्रबुद्ध संगोष्ठी सम्मेलन होने जा रहा है. बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ब्राह्मणों को संबोधित करेंगे. इस सम्मेलन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने बसपा पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बसपा और सपा की पहली पसंद भ्रष्टाचारी, अपराधी और आतंकवादी ही हैं. मायावती की विनम्रता कभी मुख्तार अंसारी तो कभी विकास दुबे के लिए होती है. अपराधियों पर कार्रवाई से व्यथित हैं सपा और बसपा मनीष शुक्ला ने समाजवादी पार्टी और बसपा पर तंज कसते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों के विरुद्ध जो कार्रवाई चल रही है, उससे दोनों दल व्यथित हैं. रही बात श्री राम और कृष्ण को लेकर तो सभी को पता है कि सपा और बसपा के विचार हिंदू देवताओं और सनातन धर्म के लिए क्या आ रहे हैं यह किसी से छुपा नहीं है.More Related News
