
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने 4 बार लिया चंदना बाउरी का नाम, कहा- लोग लंबे समय तक करेंगे याद; ये भी बंगाल की बेटी
Zee News
West Bengal Election: बीजपी (BJP) ने सालतोरा से मनरेगा मजदूर चंदना बाउरी (Chandana Bauri) को टिकट देकर बड़ा दांव खेला है. उनके पति मनरेगा के तहत राज मिस्त्री का काम करते हैं. पुराना घर फूस से बना है. पीएम ग्रामीण आवास योजना के तहत उनका पक्का मकान बन रहा है.
बांकुड़ा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने रविवार को पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर वोट बैंक के लिए तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने ये भी कहा कि मुख्यमंत्री को दिन-रात पराजय दिखती है और बीजेपी बंगाल में असली परिवर्तन लाकर दिखाएगी. चुनावी रैली संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल में भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्थाएं मिलें, विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता मिले और डिग्री कॉलेजों के साथ विश्वविद्यालयों की आधुनिकता बढ़े, इसके लिए बीजेपी की सरकार जरूरी है. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मंच से बांकुड़ा के बरजोरा से बीजपी उम्मीदवार सुप्रीति चटर्जी को झुककर प्रणाम किया. जनसभा में उन्होंने चंदना बाउरी (Chandana Bauri) का नाम भी 4 बार लिया. उन्होंने ये भी कहा कि बंगाल के लोग लंबे समय तक चंदना को याद करेंगे क्योंकि वो भी बंगाल की बेटी है.More Related News
