
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों के साथ की बैठक, मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा
Zee News
मोदी ने इस महीने की शुरुआत में विभिन्न मंत्रालयों के अब तक किए गए कार्यों का जायजा लेने के लिए विभिन्न समूहों में केंद्रीय मंत्रियों के साथ लगभग पांच बैठकें की थीं.
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने रविवार को भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कुछ अन्य केंद्रीय मंत्रियों के साथ यहां अपने आधिकारिक आवास पर बैठक की. सूत्रों ने यह जानकारी दी. मोदी ने इस महीने की शुरुआत में विभिन्न मंत्रालयों के अब तक किए गए कार्यों का जायजा लेने के लिए विभिन्न समूहों में केंद्रीय मंत्रियों के साथ लगभग पांच बैठकें की थीं. इन बैठकों में केबिनेट मंत्रियों के अलावा राज्यमंत्री भी शामिल हुए.More Related News
