)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला शहबाज शरीफ सरकार की ओर से आमंत्रण, क्या पाकिस्तान जाएंगे पीएम?
Zee News
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक की मेजबानी इस बार पाकिस्तान करने जा रहने जा रहा है. ऐसे में अब पाकिस्तान की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने बताया कि इस बैठक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रण भेजा गया है.
नई दिल्ली: इस साल अक्टूबर में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की होने वाली बैठक की मेजबानी पाकिस्तान करने वाला है. इसे लेकर गुरुवार, 29 अगस्त 2024 को पाकिस्तान की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने बताया कि कई देशों से 15-16 अक्टूबर को होने वाले शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए निमंत्रण भेजे जा चुके हैं. उनका कहना है कि कई देश पहले ही इस बैठक में भाग लेने के लिए पुष्टि कर चुके हैं.
More Related News
