
प्रधानमंत्री के साथ बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंच चुके हैं ज्यादातर कश्मीरी नेता, जम्मू-कश्मीर और एलओसी पर अलर्ट
Zee News
जम्मू-कश्मीर के नेताओं की सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के लिए राज्य की पूर्व सीएम और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती आज शाम दिल्ली पहुंच गई हैं. फारूक अब्दुल्ला और दूसरे नेताओं के भी आज रात या सुबह दिल्ली पहुंच जाने की उम्मीद है.
श्रीनगरः दिल्ली में वजीर-ए-आजम नरेंद्र मोदी के साथ 24 जून को जम्मू कश्मीर के नेताओं की होने वाली बैठक में हिस्सा लेने के लिए कश्मीर के कई नेता आज दिल्ली पहुंच गए हैं. प्रधानमंत्री मोदी की बैठक से पहले जम्मू-कश्मीर और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर 48 घंटे का अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही कश्मीर में कल हाई स्पीड इंटरनेट सेवाएं बंद रखी जा सकती हैं. मरकजी हुकूमत के साथ इस बैठक में जम्मू-कश्मीर के 8 राजनीतिक दलों के 14 नेताओं को मदू किया गया है. गठबंधन ने लिया है बैठक में हिस्सा लेने का फैसला जम्मू-कश्मीर के नेताओं की सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के लिए राज्य की पूर्व सीएम और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती आज शाम दिल्ली पहुंच गई हैं. उनके अलावा जम्मू-कश्मीर बीजेपी के अध्यक्ष रविंदर रैना और पूर्व डिप्टी सीएम कविंदर गुप्ता भी दिल्ली आ चुके हैं. फारूक अब्दुल्ला और दूसरे नेताओं के भी आज रात या सुबह दिल्ली पहुंच जाने की उम्मीद है. पीएम नरेंद्र मोदी की इस बैठक में शामिल होना है या नहीं, इस बात पर फैसला करने के लिए गुपकर गठबंधन के नेताओं की फारूक अब्दुल्ला के आवास पर मंगलवार को बैठक हुई थी. श्रीनगर में नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख डॉ. फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती, सीपीएम नेता मोहम्मद तारिगामी और दूसरे नेताओं ने फैसला लिया कि वो पीएम की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल होंगे.More Related News
