
"प्रधानमंत्री का नाम ही काफी है, UP जीतने के लिए" : चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश भेजे गए करीबी सहयोगी का दावा
NDTV India
20 जून को लिखे एक खत में और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को संबोधित करते हुए एके शर्मा ने कहा कि मेरी राय में, आज भी उत्तर प्रदश में लोग मोदी जी को उसी तरह प्यार करते हैं, जैसा उन्होंने 2013-14 में किया था. आने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए उनका नाम ही काफी है.
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में चुनावी बिसात बिछनी शुरू हो गई है. बीजेपी के नए उपाध्यक्ष और पूर्व आईएएस अधिकारी एके शर्मा ने सोमवार को कहा कि राज्य के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उसी तरह प्यार करते हैं, जैसे उन्होंने 2013-14 में किया था. 20 जून को लिखे एक खत में और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेरी राय में, आज भी उत्तर प्रदश में लोग मोदी जी को उसी तरह प्यार करते हैं, जैसा उन्होंने 2013-14 में किया था. आने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए उनका नाम ही काफी है. साथ ही पार्टी प्रमुखों और वरिष्ठों का आशीर्वाद ही काफी है.











