
प्रचंड गर्मी और लू से हुआ हाल-बेहाल, Delhi में 43 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; जानें IMD का अनुमान
Zee News
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मौसम की मार से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर बस इतनी है कि आने वाले 48 घंटों के भीतर यानी 2 जुलाई को बादल छा सकते हैं, जिस दौरान न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक रहेगा.
नई दिल्ली: पिछले कई दिनों से दिल्ली (Delhi) में लगातार गर्मी का कहर बढ़ रहा है. मॉनसून (Monsoon) की राह देख रहे दिल्लीवालों को प्रचंड गर्मी और लू (Heat Wave) का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आज यानी दिल्ली में लोगों को कुछ ज्यादा ही गर्मी झेलनी पड़ सकती है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 43 डिग्री तक पहुंच सकता है. यदि पारा 43 डिग्री तक पहुंच जाता है तो ये इस साल का अब तक का सबसे अधिकतम तापमान होगा. वहींमौसम विभाग ने लू (Heat wave) को लेकर दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.More Related News
