
प्यास लगने पर नदी में पानी पीने गया था किसान, खुद मगरमच्छ का बन गया निवाला
Zee News
लखीमपुर खीरीः उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी वाके दुधवा फारेस्ट रेंज से एक बेहद चैंकाने वाली खबर है. यहां एक नदी में पानी पीने गए एक किसान को मगरमछ ने अपना निवाला बना दिया है. हादसे के तुरंत बाद चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में किसान के जिस्म के सिर्फ कुछ हिस्से बरामद हुए.
लखीमपुर खीरीः उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी वाके दुधवा फारेस्ट रेंज से एक बेहद चैंकाने वाली खबर है. यहां एक नदी में पानी पीने गए एक किसान को मगरमछ ने अपना निवाला बना दिया है. हादसे के तुरंत बाद चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में किसान के जिस्म के सिर्फ कुछ हिस्से बरामद हुए. पुलिस ने जिस्म के बचे अवशेष को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया है. सरयू नदी में हुआ हादसा डिविजिनल फारेस्ट ऑफिसर अनिल पटेल ने बताया कि यह हादसा सरयू नदी के रैरीगढ़ घाट के पास पेश आया है. इलाके के भेदोरा गांव में जमील नाम का शख्स अपने बेटे रिजवान के साथ रहता है. जमील एक सिमांत किसान है. ठेके पर जमीन लेकर खेती करता था और मवेशी पालता था. इतवार को वह भैंस चराने के गर्ज से दुधवा फारेस्ट रेंज की तरफ गया था. प्यास लगने पर वह सरयू नदी में पानी पीने गया था. जब वह पानी पी रहा था तभी मगरमच्छ ने जमील पर हमला कर दिया और उसे पानी में खींच लिया. पटले ने बताया कि यह इलाका मगरमच्छों का है, लेकिन शायद जमील को इस बात की खबर नहीं रही होगी. इसलिए वह मगरमच्छ के हमले का शिकार हो गया.More Related News
