
पौधों को पानी देने के बहाने छत पर गया वॉर्ड बॉय, डॉक्टर की दो बेटियों को बना लिया बंधक
Zee News
मेरठ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक वॉर्ड बॉय ने डॉक्टर की दो लड़कियों को बंधक बनाकर फिरौती मांगी. इससे पहले उसने दोनों पर धारदार हथियार से हमला भी किया. हालांकि पुलिस की सूझबूझ से आरोपी को पकड़ लिया गया.
मेरठ: मेरठ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक वॉर्ड बॉय ने डॉक्टर की दो लड़कियों को बंधक बनाकर फिरौती मांगी. इससे पहले उसने दोनों पर धारदार हथियार से हमला भी किया. हालांकि पुलिस की सूझबूझ से आरोपी को पकड़ लिया गया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. मामला मेरठ शहर के गंगानगर थाना क्षेत्र के कसेरूबक्सर के अनुदेव नर्सिंग होम का है. यहां काम करने वाले वॉर्ड बॉय तपराज डॉक्टर की दो बेटियों को बंधक बनाकर की पैसों की मांग करने लगा. उस पर दो लड़कियों से छेड़छाड़ और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगा है.More Related News
