
पोर्नोग्राफी स्कैंडल: Hotshot पर एक और केस दर्ज, गहना वशिष्ट समेत 4 के खिलफ FIR
Zee News
एक रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के मालवणी पुलिस स्टेशन में पीड़िता ने बताया कि बड़े बैनर की फिल्मों में काम देने का झांसा देकर पॉर्न फिल्म बनवाई.
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) पॉर्न फिल्म स्कैंडल में फंसते ही जा रहे हैं. फिलहाल वो 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल में हैं. इस मामले में अब एक और एफआईआर दर्ज की गई है. जिसमें गहना वशिष्ट समेत 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. हालांकि बताया जा रहा है कि इसमें राक कुंद्रा का नाम शामिल नहीं है. एक रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के मालवणी पुलिस स्टेशन में पीड़िता ने बताया कि बड़े बैनर की फिल्मों में काम देने का झांसा देकर पॉर्न फिल्म बनवाई. पीड़िता ने पहले क्राइम ब्रांच को बयान दिया, जिसके बाद मालवणी पुलिस में मामला दर्ज कर जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई.More Related News
