
पैरंट्स से मनमानी फीस वसूलना पड़ा भारी, दिल्ली में पीतमपुरा के बाल भारती स्कूल की मान्यता रद्द
Zee News
सरकार की रोक के बावजूद मनमानी फीस बढ़ाना और पैरंट्स को परेशान करना दिल्ली (Delhi) के एक सरकार को बहुत भारी पड़ा है.
नई दिल्ली: सरकार की रोक के बावजूद मनमानी फीस बढ़ाना और पैरंट्स को परेशान करना दिल्ली (Delhi) के एक सरकार को बहुत भारी पड़ा है. केजरीवाल सरकार ने कठोर एक्शन लेते हुए दिल्ली के पीतमपुरा (Pitampura) में बने बाल भारती स्कूल (Bal Bharti School) की मान्यता रद्द कर दी है.
दिल्ली के शिक्षा निदेशालय (Delhi Directorate of Education) ने बयान जारी कर कहा कि पीतमपुरा के बाल भारती स्कूल का मैनेजमेंट लगातार मनमानी पर उतारू था. निदेशालय की रोक के बावजूद जबरदस्ती करके फीस बढ़ाता जा रहा था और उसने शिक्षा को मुनाफाखोरी का अड्डा बना लिया था. वह पैरंट्स से लगातार गैर-कानूनी वसूली करके उनका शोषण करने में लगा था.
More Related News
