
पेरेंट्स पहुंचे फीस माफ करवाने, मंत्री बोले- '...मर जाओ', VIDEO वायरल; MP में सियासत गरमाई
Zee News
मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार (MP Education Minister Inder Singh Parmar) का परमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो के आधार पर मंत्री पर आरोप लगाया जा रहा है कि फीस माफ करवाने पहुंचे पेरेंट्स से उन्होंने कहा, 'मरना है तो मर जाओ'.
भोपाल: देश और दुनिया की तरह मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में भी कोरोना संक्रमण (Coronavirus) ने लोगों की जिंदगी पर असर डाला है, आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं. ऐसे में तमाम राज्यों की तरह मध्य प्रदेश में भी स्कूलों की फीस कम करने की अभिभावक मांग कर रहे हैं. बच्चों के अभिभावकों ने मंगलवार को स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार से मुलाकात कर फीस कम करने का आग्रह किया तो मंत्री भड़क गए. आरोप है कि उन्होंने पालक संघ के पदाधिकारियों से कहा कि 'मरना है तो मर जाओ'. इसके बाद से राज्य की सियासत में गर्माहट आ गई है. स्कूली बच्चों के पिता से बोले मंत्री, —मरना है तो मर जाओ, फीस माफ नहीं होगी; पालक महासंघ के अध्यक्ष कमल विश्वकर्मा का कहना है कि फीस के मसले को लेकर पालक मंगलवार को स्कूल शिक्षा मंत्री के आवास पर गए थे, जहां मंत्री ने पालकों की बात नहीं सुनी और बेतुका बोला है. पालक संघ मंत्री के खिलाफ मानहानि का दावा करेगा. मंत्री परमार का सोशल मीडिया पर जो बयान वायरल हो रहा है, उसमें वे मुलाकात करने वाले अभिभावकों से कह रहे हैं कि 'मरना है तो मर जाओ'. इस बयान ने सियासी माहौल को गर्मा दिया है. महामारी में बच्चों की फीस माफ करने की गुहार लगाने अभिभावक स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के बंगले पहुंचे तो अहंकारी मंत्री ने मरने का सुझाव दिया।More Related News
