पेट फूलने की परेशानी से तुरंत निजात दिलाएगा 1 गिलास गर्म पानी, जानें अन्य टिप्स
Zee News
पेट फूलना पेट संबंधित एक आम समस्या है, जिससे तुरंत राहत पाने के लिए कुछ घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती है।
पेट फूलना एक आम समस्या है, जिसके कारण असहजता और दर्द हो सकता है। पेट फूलने के कारण आपका पेट टाइट व फूला हुआ दिखता है। अक्सर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट में गैस इकट्ठी होने के कारण आपको पेट फूलने की समस्या होती है। लेकिन शरीर में फ्लूइड रिटेंशन की वजह से भी ब्लोटिंग (पेट फूलना) हो सकती है। पेट फूलने की समस्या का इलाज करने के लिए सबसे पहले हमें इसके कारण का पता लगाना चाहिए कि क्या यह पाचन संबंधी समस्याओं के कारण हो रही है या डाइट के कारण हो रही है या फिर इसके पीछे हॉर्मोन में बदलाव कारण हैं। पेट फूलने की समस्या काफी समय तक बनी रहे या गंभीर हो रही हो, तो डॉक्टर को दिखाना जरूरी होता है। लेकिन कुछ घरेलू उपायों का इस्तेमाल करके इससे तुरंत राहत पाई जा सकती है। ये भी पढ़ें:More Related News