
पेगासस कांडः कांग्रेस ‘जासूसी की जेम्स बॉन्ड’ थी, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा..
NDTV India
संसद के दोनों सदनों में पेगासस जासूसी मामले को लेकर जारी गतिरोध पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस जासूसी का जेम्स बॉन्ड थी.
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पेगासस जासूसी मामले को लेकर संसद में चल रहे गतिरोध के बीच कांग्रेस पर हमला बोला है. उन्होंने रविवार कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता में रहने के दौरान ‘‘जासूसी की जेम्स बॉन्ड'' रही पार्टी अब ‘‘फर्जी एवं मनगढ़ंत मुद्दे'' पर संसद का समय बर्बाद करना चाहती है. अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने कहा कि सरकार उन सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है, जो लोगों से संबंधित हैं और उम्मीद जताई कि सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध खत्म होगा, जिससे लोकसभा और राज्यसभा सुचारू रूप से काम कर सकेंगे.










