
पेंग्विन की रखवाली के लिये दिया 15.26 करोड़ का टेंडर, उठ खड़ा हुआ ये बवाल
Zee News
कांग्रेस (Congress) ने भायखला चिड़ियाघर (Bhaykhala Zoo) में अगले तीन साल के लिए 7 पेंगविन की देखभाल (Maintenance of Penguins) के लिये करीब करोड़ों रुपये की निविदा जारी करने पर रविवार को शिवसेना (Shiv Sena) शासित बृह्नमुंबई महानगर पालिका (BMC) की आलोचना की है.
मुंबई: कांग्रेस (Congress) ने भायखला चिड़ियाघर (Bhaykhala Zoo) में अगले तीन साल के लिए 7 पेंगविन की देखभाल (Maintenance of Penguins) के लिये करीब करोड़ों रुपये की निविदा जारी करने पर रविवार को शिवसेना (Shiv Sena) शासित बृह्नमुंबई महानगर पालिका (BMC) की आलोचना की है. बीएमसी में विपक्ष के नेता कांग्रेस के रवि राजा (Ravi Raja) ने कहा, 'तीन साल के मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट (Contract) के तहत पेंगविन पर पहले ही 10 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं और अब वो करार इसी महीने सितंबर में खत्म हो रहा है. बीएमसी में विपक्ष के नेता राजा ने कहा, 'मेरी आपत्ति यह है कि पेंगविन की देखभाल के लिए इतना अधिक खर्च करने की आखिर क्या जरूरत है?' BMC ने पिछले महीने की 13 अगस्त को पेंगविन की देखभाल समेत उनके आइसोलेशन और उनके सेहत की देखभाल (Health Checkup) के लिए 36 महीने यानी तीन साल के लिए 15.26 करोड़ रुपये की निविदा जारी की थी.More Related News
