
पृथ्वीपुर उपचुनावः जानिए शिवराज के दिग्गज मंत्री ने क्यों कहा-अब यहां डरने की जरूरत नहीं
Zee News
बीजेपी पृथ्वीपुर उपचुनाव में पूरा जोर लगाती नजर आ रही है.
निवाड़ीः मध्य प्रदेश की पृथ्वीपुर विधानसभा सीट पर इस बार बीजेपी पूरा जोर लगाती नजर आ रही है. शिवराज सरकार के मंत्री लगातार बीजेपी के पक्ष में प्रचार करने में जुटे हैं. मंत्री गोपाल भार्गव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पृथ्वीपुर की जनता ने कांग्रेस को 25 साल दिए हैं, लेकिन अब बीजेपी को 25 महीनें देकर देखें, इसके लिए उन्हें किसी से डरने की जरुरत नहीं है.
किसी से डरने की जरूरत नहीं दरअसल, बीजेपी ने मंत्री गोपाल भार्गव को पृथ्वीपुर उपचुनाव का प्रभारी बनाया है. ऐसे में गोपाल भार्गव ने पृथ्वीपुर में डेरा जमा रखा है, वह लगातार बीजेपी प्रत्याशी डॉ. शिशुपाल यादव के पक्ष में प्रचार करने में जुटे हैं. एक जगह प्रचार के दौरान मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि '' मुझे जानकारी मिली है कि इस क्षेत्र में कुछ लोग जनता को डराने धमकाने का काम करते हैं, मैं आप लोगों से कहना चाहता हूं कि किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है. जो भी आप लोगों को डराने और धमकाने या चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश करेगा उनका हश्र बुरा होगा.''
