)
पूर्व MP धनंजय सिंह को इलाहाबाद HC कोर्ट से झटका, नहीं लड़ पाएंगे चुनाव, सजा पर भी रोक लगाने से इनकार
Zee News
जौनपुर के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता धनंजय सिंह को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. हाईकोर्ट ने धनंजय सिंह की जमानत से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करते हुए नमामि गंगे प्रोजेक्ट मैनेजर के अपहरण मामले में जौनपुर की स्पेशल कोर्ट एमपी/एमएलए से मिली सात साल की सजा को स्थगित करने से इंकार कर दिया है. लिहाजा धनंजय सिंह अब लोकसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे.
नई दिल्लीः जौनपुर के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता धनंजय सिंह को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. हाईकोर्ट ने धनंजय सिंह की जमानत से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करते हुए नमामि गंगे प्रोजेक्ट मैनेजर के अपहरण मामले में जौनपुर की स्पेशल कोर्ट एमपी/एमएलए से मिली सात साल की सजा को स्थगित करने से इंकार कर दिया है. लिहाजा धनंजय सिंह अब लोकसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे. हालांकि, उन्हें इस याचिका पर जमानत मिल गई है.
