
पूर्व CJI रंजन गोगोई की बात सांसदों को लगी बुरी, राज्यसभा में लाए विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव
Zee News
पूर्व सीजेआई के खिलाफ राज्यसभा में 10 इसी तरह के नोटिस अन्य सदस्यों की ओर से दिए जाने की संभावना है.
नई दिल्लीः तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्यों ने पूर्व सीजेआई और अब उच्च सदन के सदस्य रंजन गोगोई के एक टीवी शो में साक्षात्कार के दौरान सदन की कार्यवाही में कम भाग लेने के बारे में उनके हालिया बयान पर एक विशेषाधिकार प्रस्ताव नोटिस पेश किया है.
अभी स्वीकार नहीं किया गया है नोटिस सूत्रों ने कहा कि जवाहर सरकार और मौसम नूर की तरफ से भेजे गए नोटिस को अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है. सूत्रों का कहना है कि कम से कम 10 इसी तरह के नोटिस अन्य सदस्यों की ओर से दिए जाने की संभावना है.
More Related News
