
पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के खिलाफ राजद्रोह का केस, CM योगी को लेकर दिया था विवादित बयान
Zee News
कुरैशी ने पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP Cm Yogi Adityanath) के खिलाफ अपमानजकर टिप्पणी की थी.
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ( Aziz Qureshi) के खिलाफ यूपी पुलिस (UP Police) ने राजद्रोह का मामला दर्ज किया है. कुरैशी ने पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP Cm Yogi Adityanath) के खिलाफ अपमानजकर टिप्पणी की थी. एक खबर के मुताबिक रामपुर जिले के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में भाजपा कार्यकर्ता आकाश सक्सेना की शिकायत पर कुरैशी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. क्या कहा था अजीज कुरैशी ने? बता दें कि पूर्व गवर्नर अजीज कुरैशी ने रामपुर में सपा सांसद आजम खान (Azam Khan) की पत्नी से मुलाकात की थी. इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश सीएम को लेकर अपमाजनक बयान दिया था. दरअसल उन्होंने आजम खान पर हुई कार्रवाई को लेकर योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा. कुरैशी ने योगी सरकार की तुलना शैतान, खून पीने वाले दरिंदे से कर दी.More Related News
