
पूर्व मंत्री पवैया की चेतावनी- BJP ने नेहरू के नासूरों को खत्म किया, PFI का अंजाम भी ऐसा ही होगा
Zee News
पूर्व मंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया में जहर घोलना बहुत सस्ता है, कंटरपंथी ऐसी पोस्ट कर रहे हैं, जो देश तोड़ने वाली है.
भोपालः खूफिया विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश में PFI (Popular Front of India) के पैर पसारने की खबर सामने आई. जिसे देखते हुए शिवराज सरकार ने संगठन पर बैन लगाने की तैयारी कर ली है. राज्य की एक टीम खूफिया विभाग पर नजर बनाए हुए हैं. वहीं दूसरी ओर संगठनों पर राजनीतिक नेताओं के आरोप-प्रत्यारोप भी शुरू हो गए. पूर्व BJP मंत्री जयभान सिंह पवैया ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से जहर घोला जा रहा है, इन्हें विपक्षी पार्टियों का भी समर्थन प्राप्त है. उन्होंने साथ ही कहा कि जिस तरह कश्मीर में नेहरू के नासूरों को खत्म किया उसी तरह PFI का भी खात्मा होगा. नेहरू के नासूरों को बीजेपी ने खत्म किया पवैया ने कहा, धारा 370 से जवाहर लाल नेहरू ने जो नासूर पैदा किए उसे हमारी सरकार ने चुटकियों में खत्म कर दिया. इस्लामिक कट्टरपंथी एक तरह से आतंकवादी है, ये समाज के अंदर ही नकाब ओढ़ कर बैठे रहते हैं. उन्होंने कहा कि आतंकी संगठन जब पैदा होते हैं तो उन्हें दो तरह से सपोर्ट मिलता है, एक तो उनके समुदाय से जहां से वह आते हैं. और दूसरा राजनीतिक पार्टियों से.More Related News
