
पूर्व प्रधानमंत्री Manmohan Singh ने दी Corona को मात, 10 दिन बाद AIIMS से मिली छुट्टी
Zee News
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कोरोना से जंग जीतकर ठीक हो गए हैं. गुरुवार शाम रिपोर्ट्स में कोरोना नेगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे गई है.
नई दिल्ली: कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) कोरोना के खिलाफ जंग जीतकर स्वस्थ हो चुके हैं. रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद AIIMS के ट्रामा सेंटर से गुरुवार को उन्हें छुट्टी मिल गई. एम्स प्रशासन ने उनके डिस्चार्ज होने की जानकारी दी है। दरअसल, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बीते 19 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव हुए थे. जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था. दस दिनों के इलाज के बाद वह स्वस्थ हो चुके हैं. जिसके बाद आज 29 अप्रैल को उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर से छुट्टी दे दी गई. खास बात है कि संक्रमित होने से पूर्व ही डॉ. मनमोहन सिंह ने कोवैक्सीन (Covaxin) की दोनों डोज ली थी.More Related News
