पूर्व प्रधानमंत्रियों के लिए संग्रहालय बना रही केंद्र सरकार, 14 अप्रैल को उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
ABP News
मोदी सरकार पर पहले ही देश के महापुरुषों को अपना बनाने का आरोप लगता रहा है. इस बीच पीएम मोदी ने देश के प्रधानमंत्रियों के लिए संग्रहालय बनाए जाने का जिक्र कर राजनीति तेज कर दी है.
केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने पूर्व प्रधानमंत्रियों के लिए संग्रहालय बनाने का निर्णय लिया है, जिसका काम अंतिम दौर में है. अगले महीने की 14 अप्रैल को इस संग्रहालय का शुभारंभ किया जाएगा. इसकी चर्चा तब शुरू हो गई, जब आज पीएम नरेंद्र मोदी ने बीजेपी संसदीय दल की बैठक में संग्रहालय का जिक्र करते हुए कहा कि हम सभी का सम्मान करते हैं, किसी के बीच भेदभाव नहीं करते.
मोदी सरकार पर पहले ही देश के महापुरुषों को अपना बनाने का आरोप लगता रहा है. इस बीच पीएम मोदी ने देश के प्रधानमंत्रियों के लिए संग्रहालय बनाए जाने का जिक्र कर राजनीति तेज कर दी है.
More Related News