)
'पूरे भारत में माहौल बीजेपी के खिलाफ', उपचुनाव नतीजों के बाद ममता ने साधा निशाना
Zee News
ममता ने दावा किया कि NDA को 13 सीटों पर हुए उपचुनावों में 46 प्रतिशत वोट मिले जबकि ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों को 51 प्रतिशत वोट मिले.
कोलकाता. देशभर में 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में जबदस्त प्रदर्शन के बाद इंडिया गठबंधन उत्साह में है. इसी क्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को दावा किया कि उपचुनाव के नतीजों से पता चलता है कि पूरे भारत में माहौल बीजेपी के खिलाफ है. दरअसल सात राज्यों की 13 सीटों पर हुए उपचुनावों के लिए शनिवार को मतगणना हुई, जिसमें ‘इंडिया’ गठबंधन दलों ने 10 विधानसभा सीटें जीतीं जबकि बीजेपी ने दो और एक निर्दलीय ने एक सीट जीती.
More Related News
