पूरे देश में अब तक 35 करोड़ लोगों को लग चुकी है कोरोना वैक्सीन, सरकार ने बताया
NDTV India
केंद्र सरकार ने कहा है कि पूरे देश में कोरोना टीकाकरण का सिलसिला जारी है. अब तक देश भर में 35 करोड़ लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जा चुकी है. देश में कोरोना महामारी (Covid-19) के खिलाफ जारी टीकाकरण अभियान (Covid-19 Vaccination) के तहत अब तक करीब 35 करोड़ लोगों को COVID-19 वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है. बीते दिन शुक्रवार (2 जुलाई) को 38,88,643 लोगों का टीकाकरण किया गया था. 21 जून से शुरू हुए COVID-19 टीकाकरण के नए चरण के बाद केंद्र ने देश भर में अधिक टीकों की उपलब्धता के माध्यम से अपने अभियान को तेज कर दिया है.