
पूरी दुनिया में बढ़ रहा कई घातक वायरस के फैलने का खतरा, जलवायु परिवर्तन बड़ी वजह
Zee News
लांसेट जर्नल में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक जलवायु परिवर्तन लोगों की सेहत पर बुरा प्रभाव डाल रहा है. लोगों को साफ पानी, साफ हवा मिलना अब एक चुनौती होती जा रही है.
नई दिल्ली: पिछले कुछ सालों में ग्लोबल वार्मिंग ने दुनिया के तमाम देशों की कई मोर्चों पर चिंता बढ़ाई है. हाल ही में लांसेट जर्नल (The Lancet Journal) में छपी एक रिपोर्ट में जलवायु परिवर्तन के कारण लोगों की सेहत पर पड़ रहे दुष्प्रभाव को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है.
लांसेट में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक जलवायु परिवर्तन के कारण होने वाली सेहत से जुड़ी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं. इनमें गर्मी से होने वाली मौतों, संक्रामक बीमारियों व भुखमरी जैसी समस्याओं का जिक्र किया गया है. इस संबंध में एक रिपोर्ट ग्लोबल और दूसरी अमेरिका पर केंद्रित है.
More Related News
