
पूछताछ में ओसामा और जीशान का बड़ा खुलासा, जानें ISI की टेरर ट्रेनिंग की इनसाइड स्टोरी और Muscat कनेक्शन
Zee News
Delhi Terror Module: मस्कट के कुछ लोगों ने पाकिस्तान (Pakistan) की खुफिया एजेंसी ISI ने सैलरी पर रखा है जिनका काम टेरर कैंप में आने वालों लड़ाकों को पानी के रास्ते मस्कट से पाकिस्तान (Muscat to Pakistan) ले जाना होता था. बोट पर भी हमेशा ISI का एक एजेंट मौजूद होता था.
नई दिल्ली: पाकिस्तान (Pakistan) से ट्रेनिंग लेकर लौटे आतंकियों जीशान और ओसामा ने भारतीय एजेंसियों की पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है. आरोपियों को किस कदर ट्रेंड किया गया था इसकी बानगी जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. आतंकी ने कहा कि हमें सिखाया गया था कि अगर किसी वजह से बम धमाके (Bomb Blast) करने में कामयाब न होना तो देश को तगड़ा आर्थिक नुकसान (Economic Damage) पहुंचा देना.
हिंदुस्तान को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के लिये जो टारगेट सुझाये गये थे उसमें कोई बड़ी प्राइवेट फैक्ट्री, निजी गोदाम, बड़े-बड़े शो रूम और बड़ी नामचीन दुकानों में आगजनी करके नुकसान पहुंचाना था. खुफिया एजेंसी ISI ने भारत और अन्य देशों से जिहाद के नाम पर ट्रेनिंग करने वाले लड़कों के लिए मस्कट में कांट्रेक्ट बेस्ड पर कुछ लोगों को हायर किया था जिन्हें हर महीने सैलरी दी जाती थी.
