
पुलिस को मिला विस्फोटक का जखीरा, भारी मात्रा में जिलेटिन और डेटोनेटर बरामद
Zee News
कोडरमा में पुलिस ने बड़ी साजिश नाकाम की है. पुलिस ने पहाड़ के नीचे छिपाई हुई विस्फोटक की बड़ी खेप बरामद की है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.
Koderma: कोडरमा में डंगरा पहाड़ की तलहटी से भारी मात्रा में विस्फोटक का जखीरा बरामद किया गया. गुप्त सूचना के आधार पर कोडरमा पुलिस ने ये कार्रवाई की. विस्फोटक को पहाड़ के नीचे गुप्त तरीके से छिपा कर रखा गया था. फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई हैं. बरामद विस्फोटक हैदराबाद में तैयार किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर ये कामयाबी मिली. दरअसल, एसपी को सूचना मिली थी कि डंगरा पहाड़ के पास भारी मात्रा में विस्फोटक छिपाकर रखा हुआ है. इसी सूचना के आधार पर जब कोडरमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे भारी मात्रा में विस्फोटक मिला.
