''पुलिसकर्मियों को फंसाने के लिए हाथ-पैर में खुद कील ठोंक कर एसएसपी दफ्तर पहुंचा शख्स''
NDTV India
बरेली में बुधवार को रंजीत नाम के एक शख्स ने आरोप लगाया था कि मास्क ना पहनने पर हुए विवाद में पुलिस ने उसके हाथ-पैर में कीलें ठोक दीं. गुरुवार को पुलिस ने दावा किया कि उस शख्स ने पुलिस को परेशान करने के लिए अपने हाथ-पैर में खुद कीलें ठोंकी थीं. पुलिस ने अपना दावा साबित करने के लिए गवाह भी पेश किया. गवाह के तौर पर जरदोजी के एक कारखाने के मालिक को मीडिया के सामने पेश किया गया. जिन्होंने कहा कि रंजीत ने उनके कारखाने में ही अपने हाथ पैर में कीलें ठोंकी थीं.