)
पुरानी तेल-भरी पाइपों की छुट्टी! बिजली से चलेंगे लड़ाकू विमान? DRDO सीक्रेटली इस टेक्निक पर कर रहा काम
Zee News
DRDO BLDC motor development: DRDO की प्रयोगशाला गैस टर्बाइन रिसर्च एस्टैब्लिशमेंट (GTRE) विमानों के लिए हाइड्रोलिक सिस्टम की जगह बिजली से चलने वाले BLDC यानी ब्रशलेस डीसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने पर शोध कर रहा है.
DRDO BLDC motor development: भारत की रक्षा तकनीक अब एक नई क्रांति की ओर बढ़ रही है. हवाई जहाजों के लिए इंजन बनाने वाली प्रमुख प्रयोगशाला GTRE ने एक बड़ा कदम उठाया है. यह प्रयोगशाला अब विमानों के अंदर के हाइड्रोलिक सिस्टम को हटाने और उनकी जगह बिजली से चलने वाले सिस्टम लगाने पर काम कर रही है. जो भविष्य में बनने वाले भारतीय लड़ाकू विमानों AMCA को और भी ज्यादा ताकतवर और बेहतर बना सकता है. यह शोध इलेक्ट्रिक विमान के युग की शुरुआत मानी जा रही है. जहां बिजली का इस्तेमाल करके जहाजों को और भी सुरक्षित और कुशल बनाया जा सकता है.
More Related News
