)
पुतिन आ रहे भारत, 63000 करोड़ की डिफेंस डील होगी फाइनल; सुपर सुखोई की एयरफोर्स के बेड़े में होगी एंट्री
Zee News
Putin India visit: रूसी राष्ट्रपति जंग के बीच में दोस्ती निभाने के लिए भारत आ रहे हैं. वह दो दिन दिल्ली में बिताएंगे. इस दौरान भारत और रूस की बड़ी डिफेंस डील होने वाली है. जिसमें सुपर सुखोई प्रोजेक्ट पर फाइल मुहर लगने की संभावना है. इसके अलावा su-57 की डील पर चर्चा होगी.
Putin India visit: भारत के घनिष्ठ मित्र राष्ट्र रशिया के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली आ रहे हैं. वह 4 और 5 दिसंबर को दिल्ली में रहेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी बाइलेट्रल मीटिंग होगी. रूसी राष्ट्रपति के इस दौरे के दौरान दो बड़ी डिफेंस डील होने वाली है. पहली डील 5वीं पीढ़ी के फाइटर एयरक्राफ्ट SU-57 की है. दूसरी डील SU-30MKI के अपग्रेडेशन को लेकर है. ये दोनों डिफेंस डीलें कई महीनों ने फाइलों में झूल रहीं हैं. अब पुतिन के भारत दौरे से एक नई उम्मीद दिखी है.
