
पीएम मोदी ने ममता बनर्जी के "खेला होबे" के जवाब कहा, सुनो दीदी अबकी बार...
NDTV India
पीएम मोदी तृणमूल कांग्रेस के खेला होबे के प्रचार पर पलटवार करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और लूटतंत्र का खेला अब नहीं चलेगा. मोदी ने कहा, सुनो दीदी, कुछ छिपा नहीं है, बंगाल सब जानता है. खेल खत्म होना चाहिए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में रविवार को विशाल रैली की. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ( Mamata Banerjee) की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के "खेला होबे" के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और लूटतंत्र का खेला अब नहीं चलेगा. मोदी ने कहा, "सुनो दीदी, कुछ छिपा नहीं है, बंगाल सब जानता है. खेल खत्म होना चाहिए."











