
पीएम मोदी ने की वैक्सीन निर्माताओं से मुलाकात, अदार पूनावाला भी हुए शामिल
Zee News
शनिवार शाम को पीएम मोदी ने वैक्सीन निर्माताओं से दिल्ली में मुलाकात की है.
नई दिल्ली: जब पूरी दुनिया कोरोना से जूझ रही थी तब भी भारत की कंपनियां वैक्सीन बनाने में लगी हुईं थीं. भारत ने हाल ही में 100 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन टीकों को लगाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. ऐसे में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 7 भारतीय वैक्सीन निर्माताओं से मुलाकात की.
इस मीटिंग में सीरम इंस्टीट्यूट के अदार पूनावाला (Adar Poonawalla) भी थे. ये मीटिंग शनिवार शाम चार बजे 7 लोक कल्याण मार्ग पर स्थित पीएम आवास पर हुई. इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीन पवार भी मौजूद रहीं. गौरतलब है कि अभी हाल ही में देश ने 100 करोड़ वैक्सीन का आंकड़ा पार किया था. चीन के बाद ये उपलब्धि हासिल करने वाला भारत दूसरा देश है. भारत ने ये उपलब्धि 278 दिन में हासिल की है.
