
पीएम मोदी के 71वें जन्मदिन पर मां गंगा को चढ़ाई गई 71 मीटर चुनरी, 71 हजार दीपों से सजेगा भारत-माता मंदिर
Zee News
भारत माता मंदिर में शाम 6.00 बजे 71 हजार दीपों से भव्य दीपोत्सव मनाया जाएगा. इसमें ललित कला अकादमी के स्टूडेंट्स रंगोली से पीएम मोदी का चित्र बनाएंगे और दीप जलाएंगे.
वाराणसी: PM Narendra Modi Birthday की एक शाम पहले उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी के जवाहर नगर स्थित कार्यालय में जश्न का माहौल बना रहा. कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के 71वें जन्मदिन पर दीप जलाए. ऑफिस को गुब्बारों से सजाया गया. गंगा सेवा निधि ने दशश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा की आरती में पीएम मोदी के जन्मदिन की एक शाम पहले विशेष पूजा की गई. साथ ही, उनके दीर्घायु होने की कामना की गई थी. इसके अलावा, 701 दीपों से 71 जन्म उत्सव लिखा गया और गंगा में दीप दान भी किया.
More Related News
