
पीएम मोदी के इंदौर आगमन से पहले सूखी घास पर छिड़का गया हरा रंग, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Zee News
इंदौर में प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के आयोजन के बीच एक चौराहे पर सूखी घास पर स्प्रे मशीन से कथित रूप से हरा रंग छिड़कने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो के जरिये कांग्रेस के कई नेताओं ने सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधा है.
नई दिल्ली: इंदौर में प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के आयोजन के बीच एक चौराहे पर सूखी घास पर स्प्रे मशीन से कथित रूप से हरा रंग छिड़कने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो के जरिये कांग्रेस के कई नेताओं ने सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधा है. अकल्पनीय, अविश्वसनीय तस्वीरें..
कांग्रेस ने वीडियो को लेकर भाजपा पर साधा निशाना प्रधानमंत्री के इंदौर दौरे के पहले इंदौर को हरा-भरा बनाने के लिए BJP सरकार ने घास को ही हरे रंग से रंग दिया। वाह शिवराज वाह!!
More Related News
