
पीएम मोदी आज आजादी की 75वीं वर्षगांठ से जुड़े आयोजनों का करेंगे आगाज, दांडी मार्च को हरी झंडी दिखाएंगे
NDTV India
प्रधानमंत्री अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से नवसारी में दांडी तक जाने वाले 81 पदयात्रियों को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. लगभग 241 मील की यह यात्रा 25 दिन में 5 अप्रैल को समाप्त होगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अहमदाबाद में साबरमती आश्रम से पदयात्रा (स्वतंत्रता मार्च) को हरी झंडी दिखाएंगे. साथ ही स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ को समर्पित अमृत महोत्सव से संबंधित कई आयोजनों का उद्घाटन करेंगे.











