
पिता ने ही बनाया अनाथ! पहले बच्चों की मां और नानी को मारा और फिर खुद ट्रेन के आगे लगाई छलांग
Zee News
खंडवा में मामूली विवाद के कारण दो मासूमों के सिर से मां-बाप का साया छिन गया. जिले के मथेला गांव में तीन दिन पहले आदमी ने अपनी लिव-इन पार्टनर और उसकी मां की हत्या कर खुद को भी खत्म कर लिया.
खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक दिल को झकझोर के रख देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक मामूली विवाद के कारण दो मासूमों के सिर से मां-बाप का साया छिन गया. जिले के मथेला गांव में तीन दिन पहले आदमी ने अपनी लिव-इन पार्टनर और उसकी मां की हत्या कर खुद को भी खत्म कर लिया. दैनिक भास्कर पर छपी खबर के अनुसार उसने पहले दोनों को मौत के घाट उतारा और फिर खुद भी ट्रेन के सामने कूद कर खुदकुशी कर ली.
मृतक के दो छोटे बच्चे हैं, जिनके पास अब परिवार के नाम पर 70 साल की बूढ़ी दादी है, बाल कल्याण समिति ने बच्चों को इंदौर के एक चाइल्ड होम को सौंप दिया है, अब यहीं इन बच्चों की परवरिश की जाएगी.
