
पिता ने शराब के लिए नहीं दिए पैसे, MBA छात्र ने पीट-पीट कर मार डाला
Zee News
घटना का पता तब चला, जब कार्तिक ने एक एजेंसी को फोन कर उन्हें अपने पिता के शव को रखने के लिए एक बड़ा फ्रीजर बॉक्स देने को कहा. एजेंसी के लोगों ने मौके पर पहुंचने पर मृत व्यक्ति के शरीर पर चोट के कई निशान पाए और पुलिस को इस बारे में सूचना दी.
चेन्नई: शराब के नशे में जुर्म की वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों के किस्से आम हैं. लेकिन तमिलनाडु में एक शख्स ने शराब पीने के लिए पैसे न देने पर अपने ही पिता को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया. यह घटना तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले की है.
एस कार्तिक नाम के शख्स ने अपने रिटायर डिप्टी कलेक्टर पिता की हत्या कर दी क्योंकि उन्होंने बेटे को शराब के लिए पैसे देने से इनकार कर दिया था. मृतक सुब्रमण्यम अपनी पत्नी के निधन के बाद अपने छोटे बेटे कार्तिक के साथ रह रहे थे और उनका शराबी बेटा अपने शौक पूरे करने के लिए पिता से पैसे लेता था.
