
पिता के पैर टूटने के बाद ऐसे घर चला रही हैं 11 वीं की छात्रा , काफी संघर्षों से भरी हुई है खुशबू की कहानी
Zee News
भरतपुर शहर के सराफा गली की रहने वाली 17 साल की खुशबू कक्षा 11वीं में पढ़ती है. कुछ दिनों पहले खुशबू के पिता का एक्सीडेंट हो गया था. एक्सीडेंट में उनके पैर में गंभीर चोट लग गया था. चोट की वजह से उनकी नौकरी भी छूट गई.
भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर शहर की गलियों में सुबह एक लड़की अखबार बांटती दिख जाएगी. यूं तो 17 साल की खुशबू भी और बच्चों की तरह देर तक सोने और खेलने-कूदने की शौकीन है, लेकिन घर की जिम्मेदारियां खुशबू पर कुछ ऐसी आई कि अब उसको सुबह 4 बजे उठना पड़ता है और अपने पिता की जगह अखबार बांटने जाना पड़ता है. इसके बाद वह स्कूल चली जाती है. कक्षा 11 वीं की छात्रा है खुशबू भरतपुर शहर के सराफा गली की रहने वाली 17 साल की खुशबू कक्षा 11वीं में पढ़ती है. कुछ दिनों पहले खुशबू के पिता का एक्सीडेंट हो गया था. एक्सीडेंट में उनके पैर में गंभीर चोट लग गया था. चोट की वजह से उनकी नौकरी भी छूट गई. नौकरी नहीं होने के कारण धीरे-धीरे घर की स्थिति खराब होने लगी. जिसके बाद उनकी बेटी परिवार चलाने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठा ली. उसने तया किया कि वह अपने पिता की जगह काम करेगी और वह अपनी पढ़ाई भी पूरा करेगी.More Related News
